Home छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य...

अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

6
0

 

देशभर से हजारों अग्रबंधुओं की सहभागिता, विभिन्न श्रेणियों में 247 युवक-युवतियों ने दिया अपना परिचय

रायपुर, । छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन–2026 का शुभारंभ आज गरिमामय वातावरण में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक उपयुक्त जीवनसाथी से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस अनूठे ऑनलाइन आयोजन में देशभर से हजारों अग्रबंधुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री सियाराम अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के संरक्षक श्री जयदेव सिंघल, श्री महेंद्र सेक्सरिया, श्री नेतराम अग्रवाल, श्री दीनदयाल गोयल, श्री सुशील अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, श्री सुरेश मंगल बिल्हा, श्री राजेंद्र अग्रवाल ‘राजू’ (बिलासपुर), श्री राजू सुल्तानिया सहित वरिष्ठ समाजजनों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर श्री मनोज अग्रवाल, श्री पंकज अग्रवाल, श्री ललित अग्रवाल, श्री आशीष सेक्सरिया, श्री आशीष अग्रवाल, श्री अतुल जिंदल एवं श्री नंदकिशोर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों ने दी विवाह एवं वैवाहिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में भगवताचार्य श्री ओमप्रकाश जोशी ने राशिफल एवं गुण मिलान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वहीं प्रसिद्ध मोटिवेटर श्री सत्यवर्धन तिवारी ने वैवाहिक संबंधों, पारिवारिक परिस्थितियों एवं सफल दांपत्य जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

परिचय सम्मेलन में बिजनेस एवं प्रोफेशनल वर्ग के युवक-युवतियों, घरेलू युवतियों तथा अधिक उम्र के विवाह योग्य युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक ऑनलाइन अपना परिचय प्रस्तुत किया।

आयोजन के द्वितीय सत्र में विधवा, विधुर एवं परित्यक्ता श्रेणी के 100 से अधिक युवक-युवतियों ने परिचय दिया। वहीं दिव्यांग श्रेणी में भी लगभग 20 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चला परिचय का सिलसिला

प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे तक लगातार चलता रहा, जिसमें कुल 247 प्रतिभागियों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया। देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से हजारों अग्रबंधुओं ने ऑनलाइन जुड़कर इस सामाजिक पहल को अपना समर्थन दिया।

यह आयोजन 23 अगस्त को भी विभिन्न निर्धारित श्रेणियों के अनुसार लगातार जारी रहेगा, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के युवक-युवतियों को अपने परिचय प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

पर्दे के पीछे टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

पूरे आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने में श्रीमती शोभा केडिया एवं उनकी टीम श्री राजेश अग्रवाल जी, रायपुर,श्रीमती रजनी डालमिया जी, कोरबा,श्रीमती शशि अग्रवाल जी, कोरबा, श्रीमती आशा अग्रवाल जी, भिलाई, श्रीमती अनामिका अग्रवाल जी, भिलाई,श्रीमती रीना मनोज बामलिया जी, बिलासपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं तकनीकी एवं व्यवस्थागत संचालन में अंकित अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल एवं आयुष अग्रवाल , विनीत अग्रवाल ने सुबह से देर रात तक पर्दे के पीछे रहकर निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि “मंगल परिणय” के माध्यम से हमारा उद्देश्य केवल परिचय कराना नहीं, बल्कि समाज के परिवारों को एक-दूसरे से जोड़कर संस्कारयुक्त, सुरक्षित एवं सार्थक वैवाहिक संबंधों के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

— डॉ. अशोक अग्रवाल
प्रांतीय अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here