Home छत्तीसगढ़ श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सांसद विजय बघेल ने की भगवान...

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सांसद विजय बघेल ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना

7
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रंजनी बघेल एवं पुत्रवधू श्रीमती पल्लवी बघेल के साथ सेक्टर-5 भिलाई स्थित श्री भद्रेश्वर महाकाल शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर में पंडित श्री विजय शंकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया। इस दौरान सांसद विजय बघेल एवं उनके परिवार ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजन-अर्चन के पश्चात सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना एवं भक्ति का पावन अवसर है। इस पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भी विशेष भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा देश-प्रदेश की उन्नति की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here