Home Uncategorized बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज आज

बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज आज

7
0

 

सांसद विजय बघेल करेंगे शुभारंभ, प्रदेशभर से प्रतिभावान खिलाड़ी होंगे शामिल

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया,स्कूल शिक्षा विभाग, जिला बेमेतरा के तत्वावधान में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (भारोत्तोलन बालक/बालिका 17 एवं 19 वर्ष) का आयोजन 31 अगस्त 2026 से किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खेलप्रेमियों एवं खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल द्वारा किया जाएगा। आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, बेमेतरा में होगा। प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं भारोत्तोलन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू एवं साजा विधायक श्री ईश्वर साहू शामिल होंगे।

वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ राज्य गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राज्य स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here