Home Uncategorized हाई स्कूल कोपेड़बरी में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

हाई स्कूल कोपेड़बरी में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

6
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। शासकीय हाई स्कूल कोपेड़बरी में विद्यार्थियों को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ उनकी शिक्षा को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री श्री राजेश ठाकुर रहे, जबकि अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम सिंह ने की। वहीं वरिष्ठ अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत कोपेड़बरी श्री हरदत्त साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्री आदर्श जोशी, सांसद प्रतिनिधि श्री कोमल साहू, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती भारती सिंह, उपसरपंच प्रतिनिधि श्री लालाजी सिंह सहित पुना साहू, शिव साहू, गेंद सिंह, रूपसिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निर्मला राजपूत एवं समस्त शिक्षकगणों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को प्रतिदिन विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। इससे विशेष रूप से दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि एवं उत्साह भी बढ़ेगा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here