ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। साजा विधानसभा के थानखम्हरिया मंडल के ऊर्जावान महामंत्री एवं सक्रिय युवा कार्यकर्ता आदर्श जोशी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और उन्होंने आदर्श जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं तथा आदर्श जोशी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदर्श जोशी संगठन के प्रति समर्पित होकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनसेवा के कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि गोविंद पटेल, नागेश्वर वर्मा, जनपद सदस्य एवं साजा विधायक पुत्र नागेश्वर साहू, एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, राजेश सिंघानिया, चंद्रशेखर राजपूत, मनोज वर्मा, डीहूराम साहू, बासु सिंह बैस, रवि चंद्राकर, नेतराम साहू, दुर्गा प्रसाद यदु सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आदर्श जोशी आने वाले समय में भी संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नए आयाम स्थापित करेंगे।




