शिव सरोवर पंचवटी में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया छठ पर्व
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया । नगर के शिव सरोवर पंचवटी में छठ पर्व श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने बेटों की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छठ पर्व के अवसर पर महिलाओं ने पूजा स्थल पर पहुंचकर भगवान सूर्यदेव की आराधना की तथा परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शिव सरोवर पंचवटी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।
पूजा-अर्चना में श्रीमती मधु दुबे, कीर्तन, सरस्वती, निर्मला, द्रौपदी, ममता, यशोदा, रामकली, गीता एवं मनीषा सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की।
महिलाओं ने बताया कि छठ पर्व आस्था, श्रद्धा और पारिवारिक मंगलकामना से जुड़ा पर्व है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा कर परिवार के सदस्यों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाती है।




