Home छत्तीसगढ़ भाटापारा में आस्था का महाकुंभ: 88वें श्री अखंड रामनाम सप्ताह की ऐतिहासिक...

भाटापारा में आस्था का महाकुंभ: 88वें श्री अखंड रामनाम सप्ताह की ऐतिहासिक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शिवरतन शर्मा-अश्वनी शर्मा हुए शामिल

3
0

 

शिवरतन शर्मा-अश्वनी शर्मा ने रथ में विराजमान राम जी की पूजा-अर्चना की

मांदर-ढोलक, मंजीरा झाँझ पर रामधूनी टोलियो के साथ शिवरतन -अश्वनी ने दी संगत

भाटापारा:- धर्म नगरी भाटापारा में रविवार को आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। 88 वर्षों से अनवरत चली आ रही श्री अखंड रामनाम सप्ताह की परंपरा के समापन अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में पूरा नगर राममय हो गया। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा शामिल हुए।

100 से अधिक मंडलियों ने किया रामधुन से नगर को गुंजायमान
दोपहर में श्री अखंड रामनाम मंडप से शुरू हुई यह विशाल शोभायात्रा रामसप्ताह चौक से,सदर बाजार, महासती मार्ग, हटरी बाजार होते हुए नगर के अन्य प्रमुख चौको से होकर देर रात मंडप स्थल पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भाटापारा, सिमगा, बिलाईगढ़, कसडोल सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों एवं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों से आई लगभग 100 से अधिक भजन मंडलियों ने भाग लिया।

शिवरतन शर्मा ने की पूजा-अर्चना, मांदर-ढोलक, मंजीरा झाँझ पर दी संगत
शोभायात्रा के मंडप पहुंचने पर शिवरतन शर्मा ने रथ में विराजमान प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्ति का ऐसा रंग जमा कि शिवरतन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा खुद को रोक नहीं पाए। दोनों नेताओं ने हाथ में क्रमशः अलग अगल भजन मंडलियो के साथ मांदर, ढोलक, मंजीरा झाँझ लेकर रामधुन गाई और नृत्य किया।

शिवरतन शर्मा ने कहा – यह आयोजन छत्तीसगढ़ की अनोखी परंपरा है
इस आयोजन पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाटापारा का श्री अखंड रामनाम सप्ताह पूरे प्रदेश में एक अनोखी और गौरवशाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि 88 वर्षों से चल रहे इस आयोजन के लिए कभी कोई औपचारिक समिति नहीं बनती, कोई चंदा इकट्ठा करने नहीं जाता। केवल ‘जय सियाराम’ के एक आह्वान पर पूरा नगर एकजुट हो जाता है। यह हमारी सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता की सबसे बड़ी मिसाल है।

अश्वनी शर्मा ने कहा – भाटापारा की पहचान है रामनाम सप्ताह
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि श्री अखंड रामनाम सप्ताह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भाटापारा की आत्मा है। उन्होंने कहा,यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि 88 वर्षों से हमारे बुजुर्गों ने इस परंपरा को जीवित रखा है, भाटापारा नगर हमेशा से ही भक्ति और सेवा का नगर रहा है और इस परंपरा को आने वाली पीढ़ी तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस ऐतिहासिक आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, राकेश तिवारी, आनंद अग्रवाल, सुनील यदु, आशीष जायसवाल, योगेश अनंत,मोहन बांधे, महाबल बघेल, ओम प्रकाश रात्रे, पवन वर्मा, मथुरा यदु, चंद्रमणि तिवारी, नीरा साहू, सहित समस्त मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगर पालिका के सभापति, पार्षदगण, एल्डरमैन, ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंच, जनपद सदस्य सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here