Home छत्तीसगढ़ शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने किया...

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने किया विशेष आयोजन

9
0

 

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में रायपुर शाखा एवं धरोहर शाखा द्वारा आज शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भारत माता स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, त्रिमूर्ति मंदिर के पीछे, मठ पुरैना, रायपुर में किया गया। समारोह में स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिका गण, तथा छात्र छात्राएं एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया जी, छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांत अध्यक्ष अमर बंसल जी तथा प्रांत कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी जी , रायपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा जी, कार्यकारिणी सदस्य नारायण भूषणीया जी , जोगी डागा जी , प्रह्लाद चौबे जी , स्कूल के संचालक देवेंद्र अग्रवाल जी, प्रमुख के साथ साथ रायपुर शाखा की ओर से अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, सचिव प्रवीण सिंघानिया कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष नवीन भूषणिया, वहीं धरोहर शाखा के अध्यक्ष कैलाश छापड़िया, सचिव नितेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष नारायण अग्रवाल, कमल गुप्ता, पुष्परंजन जैन सुधीर अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज के चरित्र और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। जीवन में माता-पिता के बाद शिक्षक का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना समाज का दायित्व है।
समारोह में शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा गया कि बदलते समय और आधुनिक तकनीक के दौर में भी शिक्षक की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण और मार्गदर्शक बनी रहेगी।
कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के प्रति सम्मान, भेंट तथा कृतज्ञता और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here