Home छत्तीसगढ़ हथखोज में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का स्थापना एवं अनावरण

हथखोज में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का स्थापना एवं अनावरण

17
0

 

सांसद विजय बघेल ने किया अनावरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। हथखोज में नव जागृति दुर्गोत्सव समिति, श्री राम सेवा समिति, हमर हरियर भुइंया समिति एवं अजय नव जागृति शीतला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी संस्कृति, परंपरा, पहचान और अस्मिता का प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना हमारी माटी और संस्कृति के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को और मजबूत करेगी। साथ ही, इससे नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, तेजपाल, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष सुकालू मढ़रिया, पार्षद राकेश बंछोर, पुनीत साहू, पंचू यादव, भिखु बंछोर, द्रोण वर्मा, अजय बंछोर, सुरजीत वर्मा, आशीष, रोशन, देवेंद्र साहू, शरद, राजा, नागेश यमन, प्रेम सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नागरिकों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरव को आगे बढ़ाने वाले इस आयोजन की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here