दुर्ग पुलिस ने म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम साइबर ठगों को कमीशन के बदले उपलब्ध कराने का आरोप है।
दुर्ग पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेन-देन करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर निवासी यशपाल सिंह उर्फ लक्की पाजी (38) और रायपुर के सिंधी कॉलोनी निवासी हेमंत दास दखानी (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।




