भाटापारा:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतरेंगी में मंगलवार को विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने शिवरतन शर्मा का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास। हमारा संकल्प है कि भाटापारा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुँचे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे। दतरेंगी का यह विकास उसी संकल्प का परिणाम है।
शिवरतन शर्मा ने कहा की समाज के भवन बनने से हमारे सामाजिक बंधन और मजबूत होंगे। स्कूल में अतिरिक्त कक्ष और बाउंड्रीवाल बनने से हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। हमारी कोशिश है कि गांव के बच्चों को शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े और गांव में ही सभी सुविधाएं मिलें।
वैसे ही माँ महामाया मंदिर में रंगमंच बनने से हमारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को एक अच्छा मंच मिलेगा और हमारी परंपरा आगे बढ़ेगी। सीसी रोड बनने से आवागमन में सुविधा होगी।

यह सारे काम आप सबकी मांग पर स्वीकृत हुए हैं। हमने हमेशा कोशिश की है कि जो काम जरूरी है, उसे प्राथमिकता से कराया जाए। शासन की योजनाएं गांव तक पहुंचे, इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। दतरेंगी सहित पूरे भाटापारा क्षेत्र में विकास के लिए आगे भी इसी तरह कार्य होते रहेंगे।
इन निर्माण कार्यों से न केवल ग्राम की आधारभूत संरचना मजबूत होगी बल्कि शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता को भी नया बल मिलेगा।
ग्राम पंचायत दतरेंगी में कुल 7 महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया जिसमे –
1. साहू समाज सामुदायिक भवन
2. सी.एस.सी. (CSC) भवन
3. जायसवाल समाज सामुदायिक भवन निर्माण
4. माँ महामाया मंदिर परिसर में भव्य रंगमंच निर्माण
5. सी.सी. रोड निर्माण
6. शासकीय हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण
7. हाईस्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल एवं अहाता निर्माण
इस गरिमामय अवसर पर जिला पंचायत सभापति राजा जायसवाल, पवन वर्मा, प्रदीप अनंत, झाला राम साहू, कमलेश साहू, खुमान वर्मा, प्यारे रजक, ठाकुर राम साहू,बहोरीक यदु, सुरेश वर्मा, प्रमोद निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे.।




