Home छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य क्षेत्र में संजीव कुमार सोनी मुख्यमंत्री विष्णुदेव द्वारा सम्मानित

स्वास्थ्य क्षेत्र में संजीव कुमार सोनी मुख्यमंत्री विष्णुदेव द्वारा सम्मानित

7
0

रायपुर,
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के करकमलों से श्री संजीव कुमार सोनी जी को उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
श्री संजीव कुमार सोनी जी विगत 26 वर्षों से स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते आ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा एवं समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में उनके समर्पण, सेवाभाव एवं उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय संगठन महामंत्री जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने भी ओबीसी मोर्चा के इस प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही श्री ओ.पी. चौधरी जी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी, प्रदेश प्रभारी श्री लखन लाल साहू जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री किशोर सिन्हा जी सहित भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
यह सम्मान श्री संजीव कुमार सोनी जी के 26 वर्षों के निरंतर सेवाभाव, समर्पण एवं सामाजिक योगदान का गौरवपूर्ण सम्मान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here