Home छत्तीसगढ़ नगर में दो दिवसीय रामधुनी कार्यक्रम 11 एवं 12 सितंबर को

नगर में दो दिवसीय रामधुनी कार्यक्रम 11 एवं 12 सितंबर को

29
0

 

नगर की सुख-समृद्धि और किसानों की खुशहाली के लिए होगा आयोजन

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 एवं 12 सितंबर को दो दिवसीय रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 के सहयोग से पटेल पारा स्थित मंदिर प्रांगण के सामने परिसर में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार रामधुनी कार्यक्रम का उद्देश्य नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा किसानों की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना करना है। दो दिवसीय आयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर राम नाम का संकीर्तन करेंगे।

कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर रामधुनी एवं कीर्तन में शामिल हों और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here