Home छत्तीसगढ़ क्षेत्र स्तरीय स्पर्धाओं में सशिमं थानखम्हरिया का रहा दबदबा

क्षेत्र स्तरीय स्पर्धाओं में सशिमं थानखम्हरिया का रहा दबदबा

9
0

 

शतरंज में चार बहनों का अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयन, कुरास में सत्यम दुबे ने हासिल किया प्रथम स्थान
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया। सरस्वती शिक्षा संस्थान की योजनानुसार क्षेत्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन डोंगरगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में मालवा प्रांत, मध्य भारत एवं महाकौशल क्षेत्र के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर थानखम्हरिया के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय की चार बहनों का चयन अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें बहिन हिमांशी साहू (बाल वर्ग), खुशबू साहू (बाल वर्ग), सिमरन सेन (किशोर वर्ग) एवं फनिका साहू (तरुण वर्ग) शामिल हैं। चयनित सभी प्रतिभागी आगामी 3 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

इसी क्रम में क्षेत्र स्तरीय कुरास प्रतियोगिता का आयोजन दतिया, मध्यप्रदेश में हुआ। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर थानखम्हरिया के भैया सत्यम दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। अखिल भारतीय कुरास प्रतियोगिता आगामी 21 सितंबर को रांची में आयोजित होगी।

विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, व्यवस्थापक राकेश जोशी, उपाध्यक्ष सुरेश सिंघानिया, सह-व्यवस्थापक पुरुषोत्तम सिंघानिया, प्राचार्य लखन लाल साहू सहित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं आचार्य परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here