Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज्यपाल रमेन डेका ने मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना

9
0

प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए की कामना

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए कामना की।

मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से राज्यपाल श्री डेका का आत्मीय स्वागत किया गया। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के पश्चात राज्यपाल ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया तथा मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी ली।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ देवी-देवताओं और आध्यात्म की पावन भूमि है। प्रदेश की संस्कृति और धार्मिक आस्था अत्यंत समृद्ध है। मां भद्रकाली के दरबार में आकर उन्हें असीम शांति और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here