Home छत्तीसगढ़ रजनकट्टा के आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव

रजनकट्टा के आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव

3
0

..नरेन्द्र कुमार सेन

पोषण जागरूकता, अन्नप्राशन सहित विभिन्न गतिविधियों आयोजित की गई

गरियाबंद /सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम रजनकट्टा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम के तहत आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों एवं हितग्राहियों को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती योगेश्वरी ओगरे ने महिलाओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी आवश्यक सावधानियों के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत आवेदन एवं फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए रंगोली, मेहंदी, पौष्टिक एवं आकर्षक थाली सजावट तथा बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण में सहभागिता के लिए पोषण शपथ लिया गया। इस दौरान सरपंच श्रीमती तेजकुंवर कांड्रा सहित ग्रामीणजन एवं महिला बाल विकास के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here