रायपुर/ छत्तीसगढ़ के बस्तर से निकलकर देश में जैविक एवं टिकाऊ कृषि, कृषि नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और किसान सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे डॉ. राजाराम त्रिपाठी को देश के प्रतिष्ठित ‘एग्री-100 कृषि नेतृत्व सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें कृषि के भविष्य को दिशा देने वाले देश के 100 अग्रणी व्यक्तियों एवं संस्थाओं में शामिल किया गया है।यह सम्मान कृषि जागरण तथा मेस्से म्यूनिख इंडिया के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,नाबार्ड आदि के तत्वावधान में आयोजित प्रथम ‘एग्री-100’ सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह 1 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र बेंगलुरु में आयोजित हुआ। एग्री-100 का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नेतृत्व, प्रभाव, नवाचार, योगदान और दीर्घकालिक विरासत के आधार पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राष्ट्रीय पहचान देना है।

डॉ. त्रिपाठी का चयन कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले उनके दीर्घकालिक कार्यों और किसानों के लिए विकसित किए गए अभिनव एवं प्रकृति-अनुकूल कृषि मॉडलों के लिए किया गया।
छत्तीसगढ़ में काली मिर्च की उन्नत किस्म सहित प्राकृतिक हरितगृह तक नवाचार
डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने कर दिखाया। त्रिपाठी दंतेश्वरी हर्बल समूह के संस्थापक तथा अखिल भारतीय किसान महासंघ (आईफा) के राष्ट्रीय संयोजक हैं। बेंगलुरु के सम्मान समारोह में देश भर 100 कृषि नेतृत्व कर्ताओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।




