Home छत्तीसगढ़ “रायपुर रेल मंडल में संरक्षा के प्रति सजग रेलकर्मियों को मंडल रेल...

“रायपुर रेल मंडल में संरक्षा के प्रति सजग रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने सम्मानित किया”

3
0

 

रायपुर –

रेल परिचालन में संरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले 09 रेल संरक्षा के सजग कर्मचारियों का सम्मान मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने किया एवं उनके संरक्षा संबंधी कार्यों पर चर्चा की। रेलवे में संरक्षा से रेल परिचालन की अहम भूमिका हैं, प्रत्येक रेल कर्मी के निर्धारित कर्तव्यों की निपुणता एवं सजगता रहने से यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जाता है एवं निर्बाध रेल परिचालन होता है।

मंडल रेल प्रबंधक रायपुर, श्री दयानंद के द्वारा संरक्षा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर संरक्षा कोटि के 09 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया । संरक्षा के लिए सम्मानित रेलकर्मियों में श्री सुशील कुमार , सिग्नल अनुरक्षक, ग्रेड -1/भाटापारा , श्री सैयद मकसूद अली , सी टी आई /रायपुर, श्री मेण्डा श्रीकर राजा, उप स्टेशन अधीक्षक/रायपुर, श्री अजीत कुमार, सी सी टी सी /रायपुर, श्री नागेश्वर कुमार, पी एम ए /कुसुमकसा, श्री मनोज कुमार लंगोटे, पी एम ए /दुर्ग , श्री अमोद कुमार , पी एम ए/दाधापारा, श्री रामनारायण बाघमार, सीनियर टेक./कैरिज एवं वैगन /बी एम वाई एवं श्रीमति गुलमत बाई साहू, टेक.-1/कैरिज एवं वैगन /रायपुर।
इन संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here