Home छत्तीसगढ़ अग्रसेन जयंती पखवाड़े में श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता, शिव तांडव की प्रस्तुति से...

अग्रसेन जयंती पखवाड़े में श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता, शिव तांडव की प्रस्तुति से विहान जैन ने मोहा मन

3
0

 

रायपुर। अग्रसेन जयंती पखवाड़े के अंतर्गत कचना विधानसभा मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था एवं संस्कारों का सुंदर परिचय दिया।

प्रतियोगिता में विहान जैन की शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विहान ने भगवान शिव के स्तवन में रचित कठिन एवं लयबद्ध श्लोकों का आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और भावपूर्ण अंदाज में पाठ किया। शिव तांडव जैसे कठिन स्तोत्र के श्लोकों को याद करना और उन्हें मंच पर बिना झिझक प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। विहान ने इस चुनौती को सहजता से स्वीकार करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विहान जैन जैसे बच्चे समाज के लिए प्रेरणा हैं। आज आवश्यकता है कि बच्चों को केवल आधुनिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपनी संस्कृति, संस्कार, सनातन धर्म और भारतीय परंपराओं से भी जोड़ा जाए। बच्चों को यह शिक्षा मिलनी चाहिए कि वे आधुनिकता और प्रगति के साथ आगे बढ़ें, लेकिन अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों को कभी न भूलें।

कार्यक्रम में अन्य बच्चों ने भी बेहद मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन जीता। बच्चों की प्रस्तुतियों में उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और संस्कारों की झलक देखने को मिली। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।

कचना विधानसभा मोहल्ला समिति का यह आयोजन इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा कि इसमें बच्चों की प्रतिभा के साथ भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिखाई दिया। ऐसे प्रयास निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी में संस्कार, आत्मविश्वास और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव की भावना विकसित करने में सहायक होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here