Home छत्तीसगढ़ ऋषि जोशी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं...

ऋषि जोशी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं सांसद संतोष पांडे

13
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। नगर के प्रतिष्ठित एवं मिलनसार व्यक्तित्व ऋषि जोशी के आकस्मिक निधन की सूचना पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के निवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत ऋषि जोशी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर गौरीशंकर अग्रवाल एवं संतोष पांडे ने कहा कि ऋषि जोशी व्यवहारकुशल, मिलनसार एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अपने सरल एवं सहज स्वभाव के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे और लोगों के दिलों में सदैव बसे रहेंगे। उनके निधन से समाज एवं नगर ने एक मिलनसार और आत्मीय व्यक्तित्व को खो दिया है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान सत्यनारायण सिंघानिया, शिव सिंघानिया, पुरुषोत्तम सिंघानिया, दयावंत बांधे, अनिल सिंघानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, सुरेश सिंघानिया, दौलतनाथ योगी, होरीलाल सिंह, विष्णु जोशी, बंटी जोशी, ज्वाला सिंह राजपूत, राकेश जोशी, चंद्र प्रताप सिंह, आदर्श जोशी, बलदेव जोशी, सोनू शर्मा, हिमाचल चौबे, व्यास नारायण पांडे, दोसान साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here