श्री सुभाष अग्रवाल प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़
रायपुर।आज का दिन निश्चित रूप से व्यापार उद्योग एवं छोटे व्यापारियों के लिए दीपावली का लाभदायक उपहार के रूप में देश के प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री ने GST काउंसिल कि बैठक में लिए निर्णयों के रूप में व्यापार जगत को प्रदान किया है ।प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल ने इसके लिए देश के यशस्वी प्रधाममंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए आभार प्रगट किया है उपरोक्त जानकारी व्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी संतोष बेद ने देते हुए बताया कि आज प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारीयो ने 7 दिन में व्यापारियों का रिफंड उनके खाते में डालने GST के मामले में व्यापारियों कि गिरफ्तारी पर रोक लगाने , 5 करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी में ही आपराधिक केस दर्ज करने एवं GST रजिस्ट्रेशन को आसान करने के निर्णय को व्यापार जगत के लिए अत्यंत लाभदायक बताते हुए प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक ,रमन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सुनील रामदास अग्रवाल, अनिल लुंकड, नीतीश दुबे ,एवं मीडिया प्रभारी संतोष बेद, सह मीडिया प्रभारी विजय जयसिंघानी, श्रीमती सुषमा कोठारी, जितेंद्र गोलछा जी ने इस जनहितकारी व्यापार को सरल बनाने का निर्णय बताते हुए प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री जी का आभार प्रगट करते हुए अभिनंदन किया है




