Home छत्तीसगढ़ स्वच्छता पखवाड़ा में स्वच्छता को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने का संकल्प

स्वच्छता पखवाड़ा में स्वच्छता को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने का संकल्प

4
0

 

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

रायपुर– दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल में 01 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के दौरान विभिन्न चरणों में स्वच्छता, जागरूकता, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं।

रायपुर मंडल के अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी- दुर्ग सहित रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी दी।

अभियान के अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन के साथ-साथ कोचिंग डिपो, दुर्ग में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालयों, कोचिंग डिपो परिसर तथा अन्य यात्री सुविधा एवं कार्यस्थल क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। रेलवे परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अभियान के दौरान कचरे के उचित निस्तारण, रेलवे परिसर में गंदगी नहीं फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही, रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों से रेलवे परिसर और कोचिंग डिपो में स्वच्छता बनाए रखने तथा इस कार्य में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना, रेलवे कर्मचारियों के कार्यस्थल को स्वच्छ रखना तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना रहा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छ एवं सुंदर रेलवे परिसर सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here