Home छत्तीसगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर में कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर में कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन

16
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सामूहिक कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आराधना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्यालय के भैया-बहनों ने विधि-विधान से पूजन कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य लखन साहू ने कहा कि शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं और उनकी पूजा-अर्चना से सुख, समृद्धि एवं शुभता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या पूजन की विशेष परंपरा है। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन करना नारी शक्ति के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा का प्रतीक है।

प्राचार्य ने आगे कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और धार्मिक आस्था का विकास होता है। साथ ही, वे भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित होते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्यों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। सभी ने श्रद्धापूर्वक आयोजन में सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here