Home छत्तीसगढ़ विधायक अनुज शर्मा का थान खम्हरिया आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य...

विधायक अनुज शर्मा का थान खम्हरिया आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के किए दर्शन, नगर एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया थान खम्हरिया। छत्तीसगढ़ी सिनेमा, रंगमंच और टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता, गायक, फिल्म निर्माता एवं विधायक अनुज शर्मा का शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के पावन अवसर पर थान खम्हरिया नगर आगमन हुआ। समीपस्थ ग्राम गोरखपुर कला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व वे नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मनोज मुरारका एवं रौनक मुरारका के निवास पर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर आगमन पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश जोशी, मनोज मुरारका एवं रौनक मुरारका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा दुपट्टा पहनाकर विधायक अनुज शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं के आग्रह पर विधायक अनुज शर्मा ने मल्लू चौकी महारानी दुर्गा उत्सव समिति तथा मारवाड़ी दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से नगर एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके पंडालों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि आप सभी आत्मीयजनों से मिलकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है, मानो वे अपने ही परिवार के बीच आए हों। नवरात्रि के इस पावन उत्सव में सहभागी बनकर उन्हें हर्ष की अनुभूति हुई। उन्होंने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, नगर पंचायत एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, चंद्र प्रताप सिंह बैस, आशीष बंसल, प्रतीक सिंघानिया, प्रतीक अग्रवाल, दीपक बंसल, अतुल सिंघानिया, सुरेश सिंघानिया भाजपा जिला मंत्री, शिवेंद्र बिंदल, अंकित बिंदल, रवि बिंदल, रमेश जैन, उज्ज्वल सिंघानिया, बंटी जोशी, आदर्श जोशी, विकास बंसल, आयुष बंसल, प्रमोद सिंघानिया, गिरीश शर्मा, अमित बिंदल, पवन मुरारका सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित थे।

9
0

दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के किए दर्शन, नगर एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। छत्तीसगढ़ी सिनेमा, रंगमंच और टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता, गायक, फिल्म निर्माता एवं विधायक अनुज शर्मा का शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के पावन अवसर पर थान खम्हरिया नगर आगमन हुआ। समीपस्थ ग्राम गोरखपुर कला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व वे नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मनोज मुरारका एवं रौनक मुरारका के निवास पर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नगर आगमन पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश जोशी, मनोज मुरारका एवं रौनक मुरारका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा दुपट्टा पहनाकर विधायक अनुज शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं के आग्रह पर विधायक अनुज शर्मा ने मल्लू चौकी महारानी दुर्गा उत्सव समिति तथा मारवाड़ी दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से नगर एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके पंडालों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि आप सभी आत्मीयजनों से मिलकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है, मानो वे अपने ही परिवार के बीच आए हों। नवरात्रि के इस पावन उत्सव में सहभागी बनकर उन्हें हर्ष की अनुभूति हुई। उन्होंने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, नगर पंचायत एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, चंद्र प्रताप सिंह बैस, आशीष बंसल, प्रतीक सिंघानिया, प्रतीक अग्रवाल, दीपक बंसल, अतुल सिंघानिया, सुरेश सिंघानिया भाजपा जिला मंत्री, शिवेंद्र बिंदल, अंकित बिंदल, रवि बिंदल, रमेश जैन, उज्ज्वल सिंघानिया, बंटी जोशी, आदर्श जोशी, विकास बंसल, आयुष बंसल, प्रमोद सिंघानिया, गिरीश शर्मा, अमित बिंदल, पवन मुरारका सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here