Home छत्तीसगढ़ सप्तमी पर विधायक दीपेश साहू ने पत्नी तरुणा साहू के साथ मां...

सप्तमी पर विधायक दीपेश साहू ने पत्नी तरुणा साहू के साथ मां महामाया धाम बुचीपुर में की पूजा-अर्चना

9
0

 

माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

बेमेतरा,   शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि के पावन अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू अपनी धर्मपत्नी तरुणा साहू के साथ ग्राम बुचीपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां महामाया के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। विधायक साहू ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की उन्नति, समाज में सुख-शांति, आपसी सद्भाव और जनकल्याण की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि मां महामाया केवल आराध्य देवी ही नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र हैं। मां के दरबार में पहुंचकर मन को असीम शांति और नई ऊर्जा की अनुभूति होती है।

उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप नारी शक्ति, साहस, धैर्य और करुणा के प्रतीक हैं। यह पर्व बेटियों के सम्मान और महिला सशक्तीकरण के प्रति संकल्पित होने का संदेश भी देता है।

विधायक साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका संकल्प है कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार की खुशहाली तथा समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

पूजन के पश्चात विधायक दीपेश साहू एवं उनकी धर्मपत्नी तरुणा साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर युगल देवांगन, संदीप यादव, छोटू राम साहू, योगेश वर्मा, रोहित साहू, अश्वनी साहू, अंशु वर्मा, पप्पू वर्मा, सेवाराम साहू एवं लक्ष्मीनारायण यादव सहित मंदिर समिति के सदस्य तोशुराम साहू, डॉ. सुरेश वर्मा, ओमकार वर्मा, संतोष साहू, तुकाराम साहू, भुवन वर्मा, भूपेंद्र साहू, मंशाराम साहू एवं रामसिंह साहू, मूलचंद साहू सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here