रायपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने आज रायपुर मंडल के रायपुर–बिल्हा रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिल्हा भाटापारा स्टेशन एवं महत्वपूर्ण संरचनाओं का गहन निरीक्षण करते हुए रेल संरक्षा, यात्री सुविधाओं, स्टेशन विकास, निर्माण कार्यों एवं परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक ने फाटक क्रमांक 375 पर बन रहे निर्माणाधीन रोड अंडर ब्रिज के कार्यों को देखा, बिल्हा रेलवे स्टेशन में चौथी नई रेल लाइन एवं निर्माणाधीन नई बिल्हा रेलवे स्टेशन बिल्डिंग को देखा। भाटापारा में रेलवे कॉलोनी में निरीक्षण किया। भाटापारा स्टेशन में चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माणाधीन कार्यो की व्यवस्था एवं कार्य योजनाओं की समीक्षा की।




