Home छत्तीसगढ़ भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल व ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल व ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

48
0

 

सांसद निधि की तीन लाख रुपये की राशि से होगा निर्माण कार्य, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में डोम शेड के नीचे टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट पत्थर लगाने के कार्य का भूमिपूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। वर्ष 2023-24 में सांसद निधि की बचत राशि के रूप में लोक निर्माण विभाग में जमा तीन लाख रुपये की राशि से यह कार्य कराया जाएगा।

भूमिपूजन की पूजा-अर्चना पंडित विजय प्रकाश पाण्डेय ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराई। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी एवं मंदिर की संरक्षक श्रीमती रंजनी बघेल ने पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। डोम शेड के नीचे टाइल्स, मार्बल एवं ग्रेनाइट लगाए जाने से मंदिर परिसर अधिक व्यवस्थित होगा और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मंदिर समिति के संरक्षक राजू कश्यप, हरीश देवांगन, वीर सिंह राजपूत, टीआर कनौजिया, देवेंद्र कुमार दुबे, राठौर, कोचेन्द्र एवं जय प्रकाश भोले सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम धार्मिक आस्था एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here