Home छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने...

भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने जताया शोक

4
0

78 वर्ष की आयु में हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की आयु में हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, नगर पंचायत एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, रोहित भारती, बलराम निषाद, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, सरपंच गिरधारी निर्मलकर, तोषु सिंह वर्मा, संजय पटेल, दौलत नाथ योगी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नेताओं ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन का दुखद समाचार मन को व्यथित करने वाला है। वे सदन में सदैव अपने क्षेत्र की जनता की आवाज को प्रमुखता एवं दृढ़ता के साथ उठाते रहे। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें। उनके निधन पर भाजपा नेताओं एवं क्षेत्रवासियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here