Home छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से मिले गोवेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ी परंपरा के प्रतीक...

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से मिले गोवेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ी परंपरा के प्रतीक धान की सुनहरी बालियां भेंट कर दी देवारी की बधाई

8
0

 

साजा आने का दिया आमंत्रण, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं किसान परंपरा की झलक आई नजर

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा एवं परपोड़ी मंडल प्रभारी गोवेंद्र पटेल ने प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से सौजन्य भेंटकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक देवारी तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गोवेंद्र पटेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की गोद में उपजे धान की सुनहरी बालियों का पारंपरिक प्रतीक भेंटकर छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था से उनका परिचय कराया। धान की सुनहरी बालियों की भेंट के साथ देवारी की शुभकामनाएं देना इस मुलाकात को विशेष और आत्मीय बना गया।

उन्होंने संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को साजा विधानसभा क्षेत्र आने का स्नेहपूर्ण आमंत्रण भी दिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध किसान संस्कृति और परंपराओं को लेकर आत्मीय चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here