ग्राम बनराका पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
थान खम्हरिया। विगत दिनों भाई दूज के अवसर पर ग्राम बनिया के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना से शोकाकुल परिवार से मिलने साजा विधायक ईश्वर साहू ग्राम बनराका पहुंचे। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू, परमेश्वर वर्मा, जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, पूरन कश्यप, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, सरपंच चित्रण, दौलत नाथ योगी, रामावतार सिंह राजपूत, पुन्नी तोरण यादव, तोषू राम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस कठिन घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया।




