Home छत्तीसगढ़ हृदय गति रुकने से लक्ष्य बंसल का आकस्मिक निधन, नगर में शोक...

हृदय गति रुकने से लक्ष्य बंसल का आकस्मिक निधन, नगर में शोक की लहर

13
0

 

होनहार छात्र और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लक्ष्य के निधन से अग्रवाल समाज सहित पूरा नगर स्तब्ध, मारवाड़ी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कमल अग्रवाल के सुपुत्र एवं होनहार छात्र लक्ष्य बंसल का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही अग्रवाल समाज सहित पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। कम उम्र में लक्ष्य के इस तरह दुनिया से चले जाने की खबर से हर कोई स्तब्ध और गमगीन है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाई दूज के दूसरे दिन लक्ष्य अपने दोस्तों के साथ रायपुर स्थित एक रिजॉर्ट घूमने गए थे। वहां स्विमिंग पूल में नहाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। लक्ष्य इंदौर में बीबीए (BBA) की पढ़ाई कर रहे थे और दीपावली के त्योहार पर अपने घर थान खम्हरिया आए हुए थे।

लक्ष्य बंसल पढ़ाई में होनहार होने के साथ ही मिलनसार और सरल स्वभाव के थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों को गहरा आघात पहुंचा है। जिस उम्र में युवा अपने सपनों को साकार करने और जीवन में आगे बढ़ने की तैयारी करते हैं, उस उम्र में लक्ष्य का इस तरह दुनिया से विदा हो जाना बेहद दुखद और पीड़ादायक है।

आज उनका अंतिम संस्कार नगर के मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, नगरवासी, रिश्तेदार, मित्रगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत लक्ष्य बंसल को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here