Home छत्तीसगढ़ रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित

14
0

 

राज्य शासन ने आठ सदस्यीय समिति में प्रतिष्ठित साहित्यकारों, संपादकों एवं विद्वानों को किया नामांकित

8 से 10 जनवरी 2027 तक पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में होगा साहित्य उत्सव का आयोजन

रायपुर  / राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के आयोजन के लिए आठ सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह साहित्य उत्सव आगामी 8, 9 एवं 10 जनवरी 2027 को पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सलाहकार समिति में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री कृष्णा दास, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर श्री आलोक सिंह, प्रख्यात साहित्यकार एवं स्तंभकार श्री अनंत विजय, पांचजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर, साहित्य परिषद दिल्ली से श्री मनोज कुमार को नामांकित किया गया है।

रायपुर साहित्य उत्सव-2027 का उद्देश्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाना है। आयोजन को सार्थक, प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप प्रदान करने में सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here