Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के साजा आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री के साजा आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज

39
0

 

3 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में आमसभा को करेंगे संबोधित, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 3 दिसंबर को साजा आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के स्वागत एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में विधायक ईश्वर साहू ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं और तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया।

विधायक ईश्वर साहू ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थित प्रवेश एवं निकास, आम नागरिकों के सुगम आवागमन तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर उनके सुझाव भी लिए गए।

तैयारियों के तहत कार्यक्रम स्थल एवं पहुंच मार्गों की साफ-सफाई, संकेतक लगाने, विद्युत आपूर्ति एवं वैकल्पिक व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली की जांच तथा चिकित्सा दल और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आमसभा में आने वाले बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठक एवं आवागमन की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू, साजा जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, भाजपा नेता मूलचंद शर्मा, नथमल कोठारी, ज्वाला सिंह राजपूत, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि परमेश्वर वर्मा, मनोहर साहू, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, पवन सिंह वर्मा, जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here