Home छत्तीसगढ़ बिजली की आंख मिचोली से बढ़ी परेशानी ,बिजली कटौती से जनता परेशान...

बिजली की आंख मिचोली से बढ़ी परेशानी ,बिजली कटौती से जनता परेशान कभी भी गोल हो जाती है

147
0

अनिल सिंघानिया ब्यूरो चीफ

थान खमरिया। उमस भरी गर्मी के साथ बिजली की आंख मिचोली से लोग परेशान है, नगर में उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंखमिचोली आए दिन किसी भी वार्ड में बिजली विभाग के आंख मिचोली चल रही है। रविवार को विद्युत विभाग की मनमानी से नगर काफी समय तक अंधेरे में डूबा रहा।जैसे ही थोड़ा सा मौसम बदलता है बिजली बंद कर दी जाती है। बिजली बंद होने से लोग परेशान हो रहे हैं, गर्मी के चलते लोगों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मच्छरों से भी लोग त्रस्त हो रहे हैं, नगर पंचायत के द्वारा नालियों में छिड़काव नहीं किया जा रहा है, ग्रामीण अंचल में भी तूफान बारिश नहीं आने के बाद भी बिजली गोल होना आम बात हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में भी पिछले कई दिनों से बिजली गोल हो रही है ,रात में कई बार अचानक बिजली बंद होने से व्यवस्था के सुधार में विभाग दिलचस्पी नहीं दिखलता। कनिष्ठ यांत्रिक कामता साहू अपने काम के प्रति उदासीन रहते हैं, हमेशा नशे की हालत में रहते हैं, संबंधित विभाग के( जेई गुप्ता जी एवं डीई शुक्ला जी) को सूचना होने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया है ,ग्रामीणों का कहना है ,विद्युत विभाग के अधिकारी इस दिशा में ध्यान नहीं देते विद्युत उपभोक्ता परेशान रहते हैं, विद्युत विभाग के अधिकारी लोडिंग बढाने का हवाला देकर अपना बचाव कर लेते हैं ,वही नगर में खंबे से हैकिंग कर अवैध कनेक्शन कर 24 घंटे बिजली चोरी कर रहे हैं ,जिससे शासन को लाखों का राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है, संबंधित विभाग को इस और ध्यान देकर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने का काम करना चाहिए और अवैध कनेक्शन वालों पर कार्रवाई करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here