Home देश पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन

79
0

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास (Dr. Girija Vyas) का अहमदाबाद में इलाज के दौरान आज निधन हो गया। अहमदाबाद स्थित अस्पताल (Hospital in Ahmedabad) में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 31 मार्च को घर पर गणगौर पूजा के दौरान लगी आग में झुलस गईं थीं। 78 साल की गिरिजा व्यास को इस हादसे के बाद अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, पूजा के दौरान आरती करते समय वह झुलस गईं थीं। दीपक के कारण उनके दुपट्टे में आग लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई थीं। इस आग में गिरिजा व्यास 80 फीसदी से ज्यादा झुलास गईं थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और स्थानीय नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here