Home छत्तीसगढ़ आंधी-तूफान से बेमेतरा में 2 की मौत…पेड़-होर्डिंग्स गिरे:10 घंटे ब्लैकआउट, रायपुर में...

आंधी-तूफान से बेमेतरा में 2 की मौत…पेड़-होर्डिंग्स गिरे:10 घंटे ब्लैकआउट, रायपुर में शेड गिरा, कई कारें दबी, आज 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

35
0

रायपुर- वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 12 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट है। इससे पहले रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार शाम चली आंधी ने जमकर तबाही मचाई। 70 से 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऐसी आंधी 10 साल बाद चली है। देवेंद्र नगर चौक पर शेड गिरने से कई कारें दबी रही।

इसने तरपोंगी टोल को पूरी तरह उड़ा दिया। लोहे का स्ट्रक्चर तेज हवा का दबाव नहीं झेल पाया और उड़कर पास में गिर गया। इससे घंटों ट्रैफिक जाम रहा। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

प्रदेशभर में सैकड़ों जगहों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिरने से कई घंटों तक ब्लैकआउट की स्थिति रही। रायपुर में शाम 4 बजे से बिजली गुल रही, कहीं रात 2 बजे तो कहीं सुबह 5 बजे आई। बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित राइस मिल में आंधी तूफान से धान की बोरियां गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई।

 

सिमगा में आंधी-तूफान से पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया।
सिमगा में आंधी-तूफान से पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया।
बेमेतरा में आंधी तूफान से धान की बोरिया गिरी, दबने से दो मजदूरों की मौत।
बेमेतरा में आंधी तूफान से धान की बोरिया गिरी, दबने से दो मजदूरों की मौत।
हवा इतनी तेज थी कि देवेंद्र नगर में टीन शेड गिर गया और नीचे कई कार दब गई।
हवा इतनी तेज थी कि देवेंद्र नगर में टीन शेड गिर गया और नीचे कई कार दब गई।
शेड को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई।
शेड को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई।
सिविल लाइन में एक निजी स्कूल के सामने पेड़ गिर गया जिससे बाउंड्री वॉल टूट गई।
सिविल लाइन में एक निजी स्कूल के सामने पेड़ गिर गया जिससे बाउंड्री वॉल टूट गई।
देर शाम रायपुर में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली।
देर शाम रायपुर में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here