Home छत्तीसगढ़ 3 दिन अंधड़-बारिश,ओले का अलर्ट:रायपुर समेत कई जिलों में 60 किमी की...

3 दिन अंधड़-बारिश,ओले का अलर्ट:रायपुर समेत कई जिलों में 60 किमी की रफ्तार से हवा चली

40
0

रायपुर- वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बीते 3-4 दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शनिवार की शाम फिर मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ कई जगह बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले गिरे। 50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी चली। सरगुजा में बिजली गिरने से एक टीचर की मौत हो गई। अगले 3 दिन यानी 6 मई तक प्रदेश में यही स्थिति रहेगी।

इस दौरान तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और उत्तरी छत्तीसगढ़ से गुजर रही ट्रफ के असर से रायपुर, दुर्ग, बालोद, पेंड्रा, सरगुजा, बस्तर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़, बारिश के हालत बन रहे हैं।

तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। यानी गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन दोपहर बाद गरज-चमक और बारिश से थोड़ी राहत जरूर महसूस होगी।

रायपुर में आज फिर पड़ेंगी बौछारें

आज बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ पानी गिर सकता है। दिन का तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री रह सकता है। रायपुर में शनिवार दोपहर बाद मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई।

इस दौरान रायपुर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। जिसकी वजह से रात को मौसम ठंडा हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here