Home देश पाकिस्तान का हरियाणा में एयरबेस पर हमला:पंजाब जाने वाली बसें रोकी, 6...

पाकिस्तान का हरियाणा में एयरबेस पर हमला:पंजाब जाने वाली बसें रोकी, 6 ट्रेनें रद्द, सिरसा-हिसार में अलर्ट;

47
0

सिरसा- पाकिस्तान ने शुक्रवार रात सिरसा के एयरफोर्स स्टेशन पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि सेना के एयर डिफेंस ने इसे टारगेट तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया। शनिवार सुबह 16 किलोमीटर के दायरे में मिसाइल के टुकड़े बिखरे मिले। जिसे ग्रामीणों ने उठाकर पुलिस की गाड़ी में लाद दिया। शनिवार को कर्नल सोफिया कुरैशी ने दिल्ली में विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सिरसा एयरबेस पर अटैक की कोशिश हुई लेकिन वह पूरी तरह से सेफ है।

सिरसा में शुक्रवार रात तेज रोशनी के बाद धमाका हुआ। इसके बाद सुबह खेत में मिसाइल के टुकड़े मिले। जिसे लोग उठाकर ले जाते हुए। - Dainik Bhaskar
सिरसा में शुक्रवार रात तेज रोशनी के बाद धमाका हुआ। इसके बाद सुबह खेत में मिसाइल के टुकड़े मिले। जिसे लोग उठाकर ले जाते हुए।

सिरसा में हमले के बाद उससे सटे हिसार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिसार में तीन अस्पतालों में बर्न वार्ड बना दिए हैं। वहीं सिरसा अटैक के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट पर है। CM नायब सैनी ने चंडीगढ़ में इमरजेंसी मीटिंग की है। मीटिंग में राज्य सचिवालय में वार इमरजेंसी ब्रांच बनाने पर चर्चा हुई, साथ ही खाने की स्टॉक की निगरानी की जाएगी। मीटिंग में सभी जिलों के DC और SP भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। पंजाब के बॉर्डर इलाकों के लिए हरियाणा की बस सेवाएं रद्द की गई हैं। इसके अलावा पंजाब-राजस्थान जाने वाली 6 ट्रेनें भी रद्द हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here