Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा… हार्वेस्टर से टकराई बाइक, तीन...

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा… हार्वेस्टर से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत

72
0

 जांजगीर चांपा  । मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैजैपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मिशन पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात एक सड़क हादसा हुई है। बाइक और हार्वेस्टर के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक में सवार होकर सतगढ़ गांव लौट रहे थे। तेज रफ्तार हार्वेस्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सतगढ़ के रहने वाले थे युवक

मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी युवकों के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है।

 

हार्वेस्टर ड्राइवर और मालिक को बचाने का आरोप

पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर हादसे के बाद सुबह मृतकों के स्वजन ने पुलिस के ऊपर हार्वेस्टर ड्राइवर और मालिक को बचाने का आरोप लगाते हुए हुए मालखरौदा के मिशन चौक में चक्काजाम कर दिए है।

 

हार्वेस्टर मालिक से मुआवजे की मांग

स्वजन ने हार्वेस्टर मालिक से मुआवजे का मांग कर रहेहैं, चक्काजाम के चलते सक्ती से डभरा, चंद्रपुर के साथ जैजैपुर मुख्य सड़क मार्ग बाधित हो गया है। बहरहाल, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाइश दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here