Home देश BSF ने 5 पाकिस्तानी चौकियां तबाह कीं:एक आतंकी लॉन्च पैड भी नष्ट...

BSF ने 5 पाकिस्तानी चौकियां तबाह कीं:एक आतंकी लॉन्च पैड भी नष्ट किया; जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर जारी

59
0

नई दिल्ली/श्रीनगर- जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने एक ऑपरेशन में पांच पाकिस्तानी चौकियों और एक आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। हालांकि ये ऑपरेशन किस दिन चलाया गया था। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। BSF अधिकारी ने ऑपरेशन के बारे में बुधवार को जानकारी दी।

BSF कमांडेंट चंद्रेश सोना ने बताया, हमने पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी का करारा जवाब दिया। हमने उनकी कई संपत्तियों को नष्ट कर दिया। मस्तपुर में एक आतंकी लॉन्च पैड था, जिसे हमने नष्ट कर दिया।

इस कार्रवाई में उनकी पांच चौकियां और कई बंकर तबाह कर दिए गए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारतीय क्षेत्र को निशाना बना रहा है।

उधर जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के सिंहपोरा और चतरू इलाके में गुरुवार सुबह 3-4 आतंकी देखे गए। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here