Home छत्तीसगढ़ रायपुर में कोरोना का पहला मरीज मिला:निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

रायपुर में कोरोना का पहला मरीज मिला:निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

49
0

रायपुर- देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच रायपुर में भी एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सर्दी–खांसी की शिकायत लेकर 41 साल का एक मरीज MMI नारायणा हॉस्पिटल पहुंचा था। टेस्ट में मरीज कोविड पॉजिटिव निकला।

दरअसल, मरीज लक्ष्मीनगर के पचपेड़ी नाका का रहने वाला है। उसे प्राइवेट आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अब तक मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आ आई है। इस मामले की पुष्टि हॉस्पिटल प्रबंधन और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने की है।

हालांकि मरीज में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 है या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। देर शाम अगली जांच रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here