Home छत्तीसगढ़ कोरोना…:छत्तीसगढ़ में अस्पताल कर्मियों को मास्क लगाना जरूरी

कोरोना…:छत्तीसगढ़ में अस्पताल कर्मियों को मास्क लगाना जरूरी

58
0

रायपुर- प्रदेश में कोरोना की फिर से दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने अपने कर्मचारियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम का इलाज कराने अस्पताल आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। उनकी जानकारी पोर्टल पर भी अपलोड की जाएगी।

स्वास्थ्य संचालनालय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा है कि सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में इसका पालन कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here