Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आज अंधड़ और बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में आज अंधड़ और बारिश की संभावना

83
0

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. दक्षिण क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है, जिसके अगले 4-5 दिनों में आगे बढ़ने की स्थिति संभव नहीं है. राजधानी में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल गरजने, बारिश और तेज हवा चलने की आशंका जताई है. वहीं अगले 3 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री वृद्धि हो सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. सबसे ज्यादा दिन का तापमान राजधानी रायपुर में 38 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.  मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्वी बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है. प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और  वज्रपात होने की भी संभावना है. उन्होंने बताया कि वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here