Home देश केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: विमानन मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, चारधाम के लिए आर्यन...

केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: विमानन मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, चारधाम के लिए आर्यन एविएशन की सेवाएं निलंबित

35
0

केदारनाथ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत के बाद चारधाम यात्रा के लिए आर्यन एविएशन की सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। विमानन मंत्रालय ने बताया कि खराब मौसम में उड़ान भरने पर भारत एविएशन के दो पायलटों के लाइसेंस भी छह महीने के लिए निलंबित किए गए हैं।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ क्षेत्र में रविवार को हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इसके बाद चारथाम यात्रा के लिए आर्यन एविशेन की हेलिकॉप्टर सेवाएं पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं। विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विमानन मंत्रालय के अनुसार, हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, एक शिशु और चालक दल के एक सदस्य सवार थे। मृतकों में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है।

इनकी गई जान

1. विक्रम(46) निवासी  ग्राम रांसी, तहसील ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग
2. विनोद देवी(66) निवासी हाउस नंबर. 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
3. तुस्ती सिंह(19) निवासी हाउस नंबर 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
4. राजुकुमार सुरेश जायसवाल(41) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
5.शारदा राजकुमार जायसवा (35) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
6. काशी (23 महीने की बच्ची) निवासी, वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
7. कैप्टन राजीव, रेसि. राजस्थान. (आर्यन अवेशन)

मंत्रालय ने बताया कि ट्रांसभारत एविएशन कंपनी के दो हेलिकॉप्टर के पायलटों कैप्टन योगेश ग्रेवाल और कैप्टन जितेन्द्र हरजाई ने खराब मौसम की स्थिति में भी उड़ान भरी थी। इस लापरवाही को देखते हुए इन दोनों पायलटों के लाइसेंस को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों पायलटों ने हेलिकॉप्टर वीटी-टीबीसी और वीटी-टीबीएफ से उड़ान भरी थी। सुरक्षा के मद्देनजर 15 और 16 जून 2025 को इस क्षेत्र में सभी चार्टर और शटल हेलिकॉप्टर सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here