रायपुर- छत्तीसगढ़ के रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली है। यहां टी-20 और वन-डे इंटरनेशनल मैचों का आयोजन होने जा रहा है। BCCI ने रायपुर में क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए वेन्यू फाइनल कर लिया है।
3 दिसंबर 2025 को इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे खेला जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड और भारत टी20 मैच में भिडेंगे। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने की बात कही।
वे रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में पहुंचे थे। CCPL में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बारिश के कारण दोनों टीम को विनर्स ट्रॉफी सौंपी गई।
23 जनवरी रायपुर में टी-20 मैच
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत आ रही है। दौरे के दौरान न्यूजीलैंड तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी, जो अलग-अलग जगहों पर होंगे। इसका एक टी20 मैच 23 जनवरी 2026 को रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।




