सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चलगली किरकिमा में ससुर ने 3 महीने की प्रेग्नेंट बहू की कुल्हारी से वार कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दिया।
सरगुजा – सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चलगली किरकिमा में ससुर ने 3 महीने की प्रेग्नेंट बहू की कुल्हारी से वार कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को घर से 50 मीटर दूर बाड़ी में गाड़ दिया था।पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू खाना मांगने पर समय पर नहीं दिया इसीलिए उसने हत्या कर दिया। वहीं महिला के पति का आरोपी है कि उसके पिता बहू से आए दिन छेड़छाड़ करता था,घटना दिवस भी उसके पिता ने छेड़छाड़ किया होगा,जिसका विरोध करने पर हत्या कर दिया होगा।
जानकारी के मुताबिक ग्राम किरकिमा चलगली निवासी सरस्वती कोरवा उम्र 23 वर्ष पति ईश्वर कोरवा गत सोमवार को घर में अकेली थी।उसका पति ईश्वर कोरवा मछली मारने गया हुआ था। शाम लगभग 5 बजे ईश्वर कोरवा वापस घर पहुंचा तो घर के कमरे में खून फैला हुआ मिला।उसने अपने पिता परमेश्वर से पत्नी सरस्वती के बारे में पूछताछ किया तो परमेश्वर ने बताया कि समय पर खाना नहीं देने के कारण उसने सरस्वती की हत्या कर दी है और उसके लाश को बाड़ी में दफन कर दिया है।घटना की सूचना पर लुण्ड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया और इसकी जानकारी लुण्ड्रा तहसीलदार को देते हुए दफन लाश को बाहर निकलवाने अनुमति मांगी गई।
सूचना पर लुण्ड्रा तहसीलदार निखिल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में पुलिस ने मंगलवार दोपहर को कब्र खोदकर शव को बाहर निकलवाया।इस दौरान फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी,सरस्वती कोरवा के गले और सिर में कुल्हाड़ी से वार करने के निशान मिले हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।




