छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने हैदराबाद से एक धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दबोचा है। आरोपी ने एक महिला डॉक्टर को पद का झांसा देकर 60 लाख रुपये की ठगी की थी।
भिलाई – भिलाई के सुपेला थाना पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला डॉक्टर को हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने का झांसा देकर 60 लाख की ठगी की थी। आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इसी तरह से कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस आरोपी के कब्जे से फॉरच्युनर कार और मोबाइल बरामद की। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 5 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी विनिता गुप्ता ने थाने में रिर्पाेट दर्ज कराई कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा से उसकी जान-पहचान वर्ष 2023 में हुई थी। तब सिद्वार्थ गौडा ने एक नये हॉस्पिटल प्रोजेक्ट को हैदराबाद में शुरू करने की बात को लेकर विश्वास में लेकर प्रलोभन देकर झूठा वादा कर छलपूवर्क उस हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने का झांसा देकर 60 लाख रुपये इंवेस्ट करने के लिए राजी किया। प्रार्थिया ने हैदराबाद जाकर देखने पर आरोपी ने फर्जी साइट और दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया। प्रार्थिया के अकाउंट से 60 लाख रुपये ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी की। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा के विरूद्ध थाना गाचीबावली, सायबराबाद में धारा 420,460 एवं धारा 420,406 का अपराध पंजीबद्ध है। जिन मामलों में भी आरोपी सिद्वार्थ गौडा ने इसी प्रकार अपराध कर अन्य लोगों को भी छलपूवर्क ठगा गया है।
इसके बाद पुलिस टीम हैदराबाद, तेलंगाना रवाना हुआ। जहां आरोपी सिद्धार्थ गौडा(27 वर्ष) की तलाश कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 नग आईफोन मोबाइल एवं एक फॉरच्युनर कार बरामद की है।




