Home छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी ईई ने टेंडर दिलाने के नाम पर मांगे दो लाख रूपये,...

पीडब्ल्यूडी ईई ने टेंडर दिलाने के नाम पर मांगे दो लाख रूपये, एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

43
0
जगदलपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को  शहर के साकेत कालोनी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के ईई के घर दबिश दी, जहाँ दबिश के दौरान 2 लाख का रिश्वत लेते हुए ईई को गिरफ्तार किया है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता के पद में पदस्थ अजय कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि कार्यपालन अभियंता ने ठेकेदार को काम दिलाने के लिए निविदा के पहले ही 2 लाख रुपए की मांग की थी, शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने साकेत कॉलोनी स्थित कार्यपालन अभियंता के सरकारी घर में दबिश देते हुए कार्यवाही की है, इसके साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here