धमतरी- हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद धमतरी नगर निगम अमला ने सिहावा चौक स्थित करीब 90 साल पुराना डागा धर्मशाला को जेसीबी चला कर तोड़ दिया। वही पेन्टीनगंज की यह बेशकीमती जमीन अब फिर से नगर निगम की हो गई है।जिसको लेकर शहरवासियों में खुशी की लहर है।बता दे कि करीब 90 साल पहले एक ट्रस्ट को करीब 1 एकड़ जमीन लीज पर दी गई थी,जिसमे ट्रस्ट द्वारा धर्मशाला बनाया गया था।वही इसकी लीज की अवधि सालों पहले समाप्त हो गई थी।इसके बाद भी ट्रस्ट द्वारा लीज का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। साथ ही जमीन पर मालिकाना हक को लेकर मामला 2018 से पहले हाई कोर्ट में चल रहा था।जिस पर 2024 में नगर निगम के पक्ष में फैसला आया।इसके बाद निगम में ट्रस्ट को सुनवाई के लिए बुलाया गया था।जिसके बाद नगर निगम अमला आज गुरुवार को दो जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचा और जर्जर हो चुके धर्मशाला को जमीदोज कर दिया।बता दे की नेशनल हाईवे से लगा या बेशकीमती जमीन विकास के कार्य को गति देने में काफी मददगार साबित होगा।जहां पर एक बड़ी प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया जा सकता है।फिलहाल बेशकीमती जमीन निगम को वापस मिलने से नगर निगम सहित शहर वासी काफी खुश नजर आ रहे हैं।




