योगी सरकार में बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। रोजाना कहीं न कहीं बुलडोजर गरज रहा है। अब उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बार फिर बुलडोजर गरजा है. वहीं, इस कार्रवाई में कई अवैध निर्माणों को हटाया गया।यह तस्वीरें हैं उत्तर प्रदेश के संभल की, जहां नगरपालिका की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों और मस्जिद को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन के अनुसार, इस जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था, लोगों को पहले ही 15 दिन का समय दिया गया था ताकि वे खुद ही निर्माण को हटा लें। वहीं, लोगों ने खुद ही 20 प्रतिशत निर्माण को हटा दिया है. प्रशासन की तरफ से की गई ये बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। चंदौसी सीओ अनुज कुमार चौधरी का कहना है कि अगर समय रहते इस मस्जिद को हटा दिया गया तो ठीक है, नहीं तो हम फिर कार्रवाई करेंगे.
उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी नगर पालिका की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई मस्जिद रजा-ए-मुस्तफा को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि संभल जनपद की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के लक्षणगंज वारिस नगर इलाके में रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद स्थित है। चंदौसी नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि इस मस्जिद के अतिरिक्त यहां की जमीन पर 33 मकान और बने हुए हैं। इन सभी को प्रशासन की ओर से नोटिस भेजी गई थी। इसके बाद 18 जून को रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगों ने मस्जिद को लगभग एक दर्जन मजदूर लगाकर खुद तोड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार को मस्जिद कमेटी की तरफ से बुलडोजर मंगा कर अवैध मस्जिद को गिराने का काम शुरू कराया है।
यह तस्वीरें हैं उत्तर प्रदेश के संभल की, जहां नगरपालिका की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों और मस्जिद को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. प्रशासन के अनुसार, इस जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था, लोगों को पहले ही 15 दिन का समय दिया गया था ताकि वे खुद ही निर्माण को हटा लें. वहीं, लोगों ने खुद ही 20 प्रतिशत निर्माण को हटा दिया है




